भाजपा के झूठे वायदों से रहें सजग : दुष्यंत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के झूठे वायदों से रहें सजग : दुष्यंत

युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश के शहीदों की कुर्बानी का फायदा भाजपा उठाने की

सिरसा : युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश के शहीदों की कुर्बानी का फायदा भाजपा उठाने की फिराक में है, लेकिन जनता सब जानती है। वर्तमान समय में सत्तासीन दल भाजपा है, इसलिए संघर्ष भी भाजपा से है। सरसों की फसल एम.एस.पी. पर नहीं खरीदी जा रही। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा गया। आज देश की परिस्थितियां ऐसी है कि आम जन भाजपा से तंग है, परेशान है। ऐसी स्थिति में जेजेपी ही एकमात्र विकल्प दिख रहा है।

ये बात दुष्यंत चौटाला ने कालांवाली हलका के गांव नेजाडेला कलां, फरमाई कलां, पनिहारी, भरोखां, दडवी, बरूवाली, संगरसाध, भावदीन, डिंग, बग्गुवाली, नरेलखेा, सुचान व कोटली गांवों का दौरा करते हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चप्पल मजदूर, किसान, गरीब सहित सभी लोगों के काम आती है। चप्पल रास्ते के कांटों पर चलने के काम आती है। अब इसी चप्पल के निशान से बदलाव आएगा। उन्होंने सभी को गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान व 1 बूथ 10 यूथ अभियान चलाने को कहा।

जिसमें महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा पार्टी की सदस्य बनाएं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सभी को 24 मार्च को कालांवाली हलका के गांव ब में विधायक नैना सिंह चौटाला की अध्यक्षता में होने जा रही हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का भी निमन्त्रण दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लेकर हरी चौपाल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को भी राजनीति में पूरा प्रतिनिधित्व मिल सके।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदे करके सत्ता हासिल की। 15-15 लाख देने का वायदा झुमला साबित हुआ। 2 करो? नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन भाजपा ने किसी युवा को नौकरी नहीं दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी कागजों तक सीमित होकर रह गया है। आए दिन रेप व महिलाओं से अपराध ब? रहे है। इसलिए अब भाजपा के झूठे वायदों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।