एसआरएस चेयरमैन को 4 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

NULL

होडल : एसआरएस डायरेक्टर अनिल जिंदल को होडल पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले में दो दिन के पुलिस रिमांड़ के बाद आज होडल अदालत में माननीय अतिरिक्त सिविल जज शैलजा गुप्ता की अदालत में पेश करने पर जज द्वारा उनको 4 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश प्रदान करने पर अनिल जिंदल को जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि होडल निवासी वेद जैन सर्राफ व दिनेश मक्कड़ ने होडल पुलिस थाने में एसआरएस ड़ायरेक्टर अनिल जिंदल व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अगस्त 2017 में 2 करोड़ 25 लाख रूपए प्लॉटों के एग्रीमेंट ले कर उन प्लॉटों को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देेने पर होडल पुलिस ने एसआरएस डायरेक्टर अनिल जिंदल व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

लेकिन होडल पुलिस द्वारा इस मामले में कोई गिरफ तारी नहीं की गई थी। अब एसआरएस डायरेक्टरों की गिरफ्तारी होने पर होडल पुलिस द्वारा उसको अदालत द्वारा दो दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया था। पुलिस द्वारा रिमांड़ के दौरान अनिल जिंदल के पूछताछ करने पर उसके द्वारा उसके हिस्से में 55 लाख रु. की राशि आने की बात कबूल करने पर उसमें से 40 लाख रुपए खर्च होने व 15 लाख रुपए की राशि उसके फ रीदाबाद कार्यालय में रखे होने की बात कबूल करने पर होडल पुलिस द्वारा उस राशि को उसके कार्यालय में से बरामाद करने के लिए जाने पर वहां पर तलाशी लेने पर वहां से एक रूपया भी होडल पुलिस बरामाद नहीं कर पाई थी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– बलराम बंसल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।