समाज परिवर्तन के कार्यों को गति दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

समाज परिवर्तन के कार्यों को गति दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

मोहन भागवत के दो दिवसीय फरीदाबाद प्रवास पर संघ ने दिल्ली एवं हरियाणा की प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं

फरीदाबाद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के दो दिवसीय फरीदाबाद प्रवास पर संघ ने दिल्ली एवं हरियाणा की प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, ग्राम विकास के आयाम, सामाजिक समरसता और जैविक खेती जैसे विषयों पर किए गए कार्य की समीक्षा व आगामी योजना पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। वर्ष में एकबार होने वाली इस बैठक में संघ कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य के विस्तार और दृढीकरण का विचार किया जाता है।

फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दिल्ली एवं हरियाणा के प्रांत कार्यकारिणी बैठक में प्रबुद्धजनों से श्रेणी अनुसार संपर्क किया गया जिसमें शिक्षाविद, डॉक्टर, उद्योगपति और समाज में सेवा संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के दूसरे दिन प्रात फरीदाबाद की सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक, कार्यवाहों से शाखाओं द्वारा उनके कार्य क्षेत्र में किस प्रकार के सेवा कार्य चल रहे हैं और व्यक्ति निर्माण के नाते किस प्रकार के कार्यक्रम शाखाओं में हो रहे हैं।

महिलाओं के सहयोग के बिना देश की उन्नति संभव नहीं – मोहन भागवत

इन सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके उपरांत हरियाणा और दिल्ली प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का क्रम रहा जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन (परिवार से अ’छे संस्कार देने की व्यवस्था)जैसे विषयों पर प्रांत की विस्तृत योजना की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास के आयाम,सामाजिक समरसता और जैविक खेती जैसे विषयों पर कार्य करने का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि युवा किसानों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आगे लाया जाए। इस प्रकार उनका प्रवास सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह वर्धक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।