परिवार को एक करने के अधूूरे सपने संग विदा हुई स्नेहलता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की 81 वर्षीय धर्मपत्नी स्नेहलता चौटाला का सोमवार की शाम गांव

सिरसा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की 81 वर्षीय धर्मपत्नी स्नेहलता चौटाला का सोमवार की शाम गांव तेजाखेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई छोटे बेटे अभय चौटाला ने दी और हजारों लोगों के साथ तेजाखेड़ा फॉर्म हाऊस से शवयात्रा गांव की शमशानघाट पहुंची। स्नेहलता चौटाला परिवार को फिर एक करने का अधूरा सपना लिए अलविदा हो गई। 
41 साल की स्‍नेहलता दोनों बेटों अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला के परिवारों में अलगाव से बेहद दुखी थीं।  रविवार को सारा दिन पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की धर्मपत्नी के देहांत की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी और रात करीब साढ़े आठ बजे उनका देहांत हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की धर्मपत्नी के निधन की खबर मिलते ही पूरे हरियाणा भर से लोगों का तेजाखेड़ा फॉर्म हाऊस पर पहुंचना शुरू हो गया था। 
जेबीटी भर्ती मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला दो सप्ताह की पैरोल मिलते ही सीधे तेजाखेड़ा स्थित फॉर्म पर पहुंचे जहां पहले से ही मौजूद उनके भाई चौ. रणजीत सिंह और अन्य परिवारजनों ने उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। उनके बड़े पुत्र अजय चौटाला भी जेल से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा तेजा खेड़ा पहुंचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।