हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान पर स्मॉग का साया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान पर स्मॉग का साया

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली हवाई उड़ानों के बीच में अब स्मॉग आ गया है। एक तरफ

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली हवाई उड़ानों के बीच में अब स्मॉग आ गया है। एक तरफ जहां देशभर में फ्लाइट लगभग निर्धारित समय पर उड़ानें भर रही हैं। वहीं, हिसार एयरपोर्ट से दिवाली से पहले ही उड़ानें बंद कर दी गईं। इसके पीछे का कारण स्मॉग बताया जा रहा है। गुरुवार को चंडीगढ़ के लिए विमान की उड़ानों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक भी आयोजित की गई। 
सूत्रों के अनुसार अब स्मॉग छंटने तक चंडीगढ़ के लिए विमान कोई उड़ान नहीं भरेगा। ऐसे में एक सप्ताह तक फ्लाइट पर स्मॉग के बादल छा गए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्पाइस जेट और सिविल एविएशन के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में फ्लाइट के समय में परिवर्तन करके उड़ान भरे जाने पर भी विचार हुआ है। संभावना है कि प्रतिदिन शाम के समय हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान उड़ान भरे और अगले दिन सुबह चंडीगढ़ से हिसार से वापस रवाना हो। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। 
तीन सितंबर को सीएम ने एविएशन हब का उद्घाटन करने के साथ पहली उड़ान का भी शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन दो-दो उड़ाने शुरू की गई हैं, जो नियमित तौर पर हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह आठ बजे व शाम चार बजे रवाना होगी। वहीं, चंडीगढ़ से हिसार के लिए भी ये उड़ानें नियमित तौर पर सुबह साढ़े नौ बजे और शाम को साढ़े पांच भरेंगी। लेकिन शुरुआती दिनों के बाद फ्लाइट का शेड्यूल एक ही समय का कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।