नए साल पर सीएम सिटी में दौड़ेगी 6 नई स्मार्ट बसें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नए साल पर सीएम सिटी में दौड़ेगी 6 नई स्मार्ट बसें

NULL

करनाल: नए साल के पहले दिन सीएम सिटी में 6 नई स्मार्ट बसें दौडने जा रही है। यह स्मार्ट बसें शहर में ही चलेंगी तथा इसका किराया भी अधिक नही होगा। इन बसों में 3 एसी बसें भी शामिल है। इसके लिए 15 ड्राईवर तथा 15 कंडक्टर नियुक्त किए जाएंगें। बसों की टाईमिंग, किराया, रख-रखाब व फेरे कितने होंगे, इस पर चर्चा की जा रही है। कुल 6 बसों में 3 ए.सी. व 3 नॉन ए.सी. हैं। यात्री भाड़े को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। रोडवेज के अधिकारी प्रति किलोमीटर कितना भाड़ा उपयुक्त रहेगा। आगामी सोमवार तक इसे तय करके निगम को देंगे। इसी प्रकार रोडवेज की ट्रैफिक शाखा टिकटें, बसों की टाईमिंग व फेरे कितने रहेंगे, यह सब भी तय करके देंगे। बसों के लिए ईंधन तथा मेन्टेनेन्स या रख-रखाव रोडवेज करेगा, उसके खर्चे की अदायगी निगम की ओर से की जाएगी।

नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए 6 नई बसों की व्यवस्था करने के बाद अब तय किया गया है कि नववर्ष से इन्हे रोडवेज के माध्यम से शहर की सड़कों पर दौडाया जाएगा। स्मार्ट बसों के लिए फिलहाल 2 रूट बनाए गए हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा अनुसार करीब 46 रूटॉपेज रहेंगे। वीरवार को स्थानीय विकास सदन में स्थानीय रोडवेज की ट्रैफिक शाखा के कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक के उपरान्त नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नई बसों की इंश्योरेंस व रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

उन्होने बताया कि बसें चलाने के लिए ड्राईवर और कंडक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाएंगे, यह व्यवस्था निगम करेगा। ड्राईवर, कंडक्टरों की डयूटी 2 शिफ्टों में रहेगी, उसके लिए 15 ड्राईवर और 15 कंडक्टर रखे जाएंगे, ताकि किसी के अवकाश पर रहने, बीमार पडऩे या अन्य किसी कारण से अनुपस्थिति की सूरत में बसों के चक्कर नियमित रूप से लगते रहें और यात्रियों को असुविधा ना हो। नगर निगम द्वारा तय किए गए दोनो रूटों के ठहराव की प्रति रोडवेज कर्मचारियों को दी गई है, ताकि वे इसका अध्ययन कर लें। रोडवेज के कर्मचारियों ने निगम द्वारा खरीदी गई नई बसें और उनमें उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। बैठक में नगर निगम की ओर से मुख्य अभियंता अनिल मेहता, उपनिगमायुक्त रोहताश बिशनोई, ईअ धीरज कुमार, डीटीपी धर्मपाल के अतिरिक्त रोडवेज के ट्रैफिक इंचार्ज सुमेर चंद तथा सहायक गौपाल कृष्ण उपस्थित हुए।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।