गैस सिलेंडर की आग की चपेट में बहन भाई झुलसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गैस सिलेंडर की आग की चपेट में बहन भाई झुलसे

NULL

जींद : हरियाणा में जींद जिला के विकास नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने से भाई-बहन झुलस गए और मकान में आग लग गयी। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया गया।  झुलसे भाई-बहन को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। विकास नगर निवासी रामकुमार की बेटी अंजली (14) कल देर शाम को रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग लग गयी।

fair6

                                                                                                 source

जिसने अंजली को चपेट में ले लिया। अंजली द्वारा शोर मचाए जाने तथा रसोई से उठ रही आग की लपटों को देख उसका भाई अशोक मौके पर पहुंच गया और उसने आग की लपटों से अंजली को बाहर निकाला। अंजली को बाहर निकालने के प्रयास में अशोक भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों झुलसे भाई-बहन को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।