लक्ष्य से ज्यादा काम करके दिखाएं : खट्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लक्ष्य से ज्यादा काम करके दिखाएं : खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत संगठन और सरकार की उपलब्धियों के आधार

रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत संगठन और सरकार की उपलब्धियों के आधार पर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के हितों के कार्य किये है और प्रयास रहा है कि कमजोर व गरीब वर्ग के लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाया जा सके। आमजन की एक-एक समस्या का समाधान करना सरकार के प्राथमिक कार्यों में शामिल है। 
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह सिंचाई विश्राम ग्रह में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव हमेशा पार्टियों के बीच लड़ा जाता है जिसमें किसी पार्टी की कमजोरी या किसी पार्टी की अच्छाई देखी जाती है और चुनाव परिणाम इस सब बातों को मिला जुला करके आता है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे जनता के सामने रखे। जल संकट, बढ़ती जनसंख्या और भ्रष्टाचार के विषय को लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की चिंता जायज है। इन सभी मुद्दों को जनता की सहभागिता के साथ सकारात्मक दिशा की ओर ले जाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।