जींद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद में 15 फरवरी को प्रस्तावित रैली की प्रदेश सरकार और संगठन को हांकने वालों ने जींद में मंथन कर बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश से लगभग एक लाख मोटरसाईकिल इस रैली में लाने का टारगेट रखा गया है। यह रैली रेवाड़ी में कई साल पहले हुई मोदी की रैली के रिकार्ड को भी पीछे छोड़े। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। एक बूथ से कम से कम 5 मोटरसाईकिलों को लाना तय किया गया है, जिनके पंजीकरण होंगे। भाजपा की शनिवार को जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री मनोहरलाल, केन्द्रीय इस्पता मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह, राव इन्द्रजीत, हरियाणा के प्रभारी डा० अनिल जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़, राज्य मंत्री विपुल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मंत्री नायब सैनी, मंत्री राव नरबीर, उचाना की विधायक प्रेमलता, गौ- सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला, लाडवा से विधायक पवन सैनी, सुधा यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुक्कम सिंह, जिला परिषद के चैयरपर्सन पदमा सिंगला, भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, सीता राम बागड़ी, प्रौ. गणेशी लाल, डॉ. राज सैनी, समरवीर कौशिक, पुरूषोत्तम शर्मा, पुष्पा तायल, एडवोकेट तिजेंद्र ढुल, सुभाष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बलकार डाहौला, रामफल किनाना समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
डॉ. अनिल जैन ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रिकार्ड तोड़ होगी। प्रदेश के कोने-कोने से मोटरसाईकिल पर पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोग जींद रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा की जीत तय है। ऐसे में इस रैली को पार्टी की मजबूती का ट्रेलर दिखाने के लिए किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष तो महज औच्छी महज ब्यानबाजी कर रहा है। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से गंभीर है। दुर्गा अभियान इसलिए चलाएं गए है, ताकि असामाजिक तत्वों के पर कुतरे जा सकें। एक ओर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने की आजादी है।
ऐसे में जाट समाज के लोग आरक्षण आंदोलन करते है, तो उनका रैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे व्यवस्थित तरीके से इस रैली में शामिल होकर अनुशासित कार्यकर्ता होने का परिचय दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश एवं प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है तथा सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करवा रही है ताकि कोई भी वर्ग एवं क्षेत्र किसी भी मामले में पिछड़ा न रहे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन पार्टियों की सरकारों ने अपने कमीशन के चक्कर में अनेक बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाएं अधूरी छोडऩे का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्तासीन होते हुए उन अधूरी पड़ी विकास परियोजनाओं को पूरा करवाने का काम तो किया ही साथ ही अनेक नई विकास परियोजनाएं भी शुरू करवाई, जिनका लाभ अब जनता को मिल रहा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– संजय शर्मा