रैली स्थल के पास ही उतरेगा शाह का हेलीकॉप्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रैली स्थल के पास ही उतरेगा शाह का हेलीकॉप्टर

भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जींद में 16 अगस्त को होने वाली रैली के

जींद : भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जींद में 16 अगस्त को होने वाली रैली के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रैली स्थल पर मंच से मात्र 200 मीटर दूर ही हैलीपेड तैयार किया गया है, जहां शाह का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। जींद में अमित शाह की तीसरी रैली के आयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह हैं। 16 अगस्त 2014 को शाह पहली बार जींद आए थे। तब बीरेंद्र सिंह ने एकलव्य स्टेडियम में ही हरियाणा निर्माण रैली में शाह की मौजूदगी में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा था। 
अब 16 अगस्त को भाजपा का भगवा झंडा थामे उन्हें पांच वर्ष पूरे हो जाएंगे, इसलिए इसे आस्था रैली नाम दिया है। बीरेंद्र ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले कांग्रेस की राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी। भाजपा ने उन्हें पूरा सम्मान देकर राज्यसभा सदस्य तो बनाया ही, पहली बार मोदी सरकार की पहली पारी में केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी बनाया। अब लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र के पुत्र बृजेंद्र सिंह भी आइएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा की सीट पर हिसार से सांसद बन चुके हैं, लेकिन मोदी की दूसरी पारी की कैबिनेट में न तो बीरेंद्र को जगह मिली और न बृजेंद्र को। 
सियासी गलियारों में चर्चा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले अपने दम पर जींद में बड़ी रैली के जरिए भाजपा आलाकमान को ताकत दिखाकर बीरेंद्र सिंह खुद या बेटे के लिए मोदी कैबिनेट में जगह बना सकते हैं, इसीलिए सांसद बृजेंद्र सिंह को रैली का संयोजक बनाया गया है। हालांकि प्रदेश के तीन सांसद राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर व रतनलाल कटारिया मोदी कैबिनेट में जगह पा चुके हैं, लेकिन जाट वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा बीरेंद्र या उनके बेटे को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करती है या नहीं, रैली के बाद विधानसभा चुनाव से पहले इसकी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।