गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार

गुरुग्रा्म के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, उन्हें सेक्टर 57 के जी ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।



मामले की संज्ञान मे लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया गया। एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। वहां दलाल से बातचीत की गई। सौदा तय होने के बाद दलाल ने जैसे ही कमरे में लड़की को भेजा संयुक्त टीम ने छापा मार दिया। दलाल को दिए गए साइन किए हुए रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के मैनेजर का नाम संजीव है। दो लड़के दिलबाग और संजय दलाली का काम करते थे। मौके पर पुलिस ने छह महिलाएं पकड़ी गई है। जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई जा रही है।

4 विदेशी महिलाओं में 2 महिला उज्बेकिस्तान से है और 2 बांग्लादेश की है। बाकि दो महिलाएं एक-एक असम और कोलकाता से हैं। बांगलादेश की महिलाएं बिना वीजा के पाई गई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाभ अनैतिक तस्करी अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन के SHO विनोद कुमार ने कहा, इस मामले में हमने अनैतिक ट्रैफिक (रोकथाम) एक्ट और फोरेनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को शहर की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।