होमगार्ड जवानों की सेवाएं समाप्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

होमगार्ड जवानों की सेवाएं समाप्त

प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालने के लिए 4800 और ट्रैफिक संभालने के लिए 2100 होमगार्ड की सेवाएं जारी

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने अनुबंध आधार पर लगे 500 होमगार्ड जवानों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इन होमगार्ड जवानों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हरियाणा में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त किया गया था। इनकी सेवाएं और लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी ली गईं। प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालने के लिए 4800 और ट्रैफिक संभालने के लिए 2100 होमगार्ड की सेवाएं जारी रहेंगी। हरियाणा सरकार ने इनका अनुबंण्र नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। 
नौकरी से निकाले गए होमगार्ड जवान किसी तरह का हंगामा न खड़ा करें, इसलिए गृह विभाग ने सफाई दी है कि होमगार्ड कर्मियों की सेवाएं जरूरत के अनुसार ली जाती हैं। भविष्य में भी इन्हें जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिरसा, अंबाला, हिसार तथा फतेहाबाद के लिये 2 मार्च से 30 अप्रैल तक 1275 तथा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रोहतक, करनाल, सोनीपत, मेवात, पंचकूला तथा जींद के लिए 500 होमगार्ड जवानों को अनुबंध आधार पर बुलाया गया था। 
इनकी अनुबंध अवधि समाप्त होने पर कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से दोबारा 31 अप्रैल से  30 नवंबर तक इनकी अनुबंध अवधि बढ़ा दी गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल होमगार्ड कर्मियों की सेवाओं की जरूरत नहीं है। इसके चलते रविवार से उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। 
होमगार्ड कर्मियों की सेवाओं को समाप्त करने के बाद पैदा हुए विवाद से पल्ला झाड़ते हुए पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सभी जिलों में चुनाव, ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार सीमित समय के लिए होमगार्ड जवानों को बुलाया जाता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन्हें दोबारा अनुबंध आधार पर बुलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।