जेएनयू में राहुल और प्रियंका के बार-बार जाने का परिणाम देख लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेएनयू में राहुल और प्रियंका के बार-बार जाने का परिणाम देख लिया

विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली की जवाहर लाल

अम्बाला : विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएयनू) में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में नेताओं का प्रवेश होगा तो वहां खराबा होगा ही होगा। 
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेता बार-बार जेएनयू में जाते थे। ये सब उसका ही नतीजा है। गौरतलब है कि रविवार शाम को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ और छात्रों से मारपीट की थी। इसमें जेएनयू अध्यक्ष समेत 35 छात्र घायल हो गए थे। इस दौरान विज ने नागरिकता कानून (सीएए) पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जो विपक्षी सीएए का विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह कानून जरुर देखना चाहिए। 
बिल इसलिए लाया गया था कि पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर ज्यादती हो रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने के अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। उनके धार्मिक संस्थानों पर तोड़फोड़ की जा रही है। वे किसी तरह हिंदुस्तान में आ गए हैं। उन्हें नागरिकता देने के लिए यह बिल पास किया गया है। लेकिन विपक्षी पार्टियों को यह समझ नहीं आ रहा।
पहले भी प्रियंका और राहुल गांधी पर साधा था निशाना: 
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सावधान, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लाइव पेट्रोल बम हैं। वे कहीं भी आग लगवा सकते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अनिल विज ने प्रियंका गांधी द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा को लेकर की गई टिप्पणी पर भी तंज कसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।