हरियाणा जलाने वालों का हो सर्वनाश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा जलाने वालों का हो सर्वनाश

कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना से हूंकार भरी। हुड्डा ने कहा कि जिसने हरियाणा जलाया, सत्ता

गोहाना : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोनीपत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना से हूंकार भरी। हुड्डा ने कहा कि जिसने हरियाणा जलाया, सत्ता में आने के बाद इसका हिसाब लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कब्र से निकाल कर भी गुनहगारों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस कारवाई करेगी। उत्साहित भीड़ को देखकर खुद पर लगाए जा रहे आरोपों से भावुक हुए हुड्डा ने यहां तक कह दिया कि हरियाणा जलाने वालों का वंश नाश होगा।

उन्होंने सीएम मनोहर और भाजपा पर भी चुटकी ली और कहा कि एक ही जगह इतने सारे झूठे इक्ट्ठे हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां गोहाना की नई सब्जी मंडी में सोनीपत व रोहतक लोकसभा की संयुक्त कांग्रेस की सामाजिक भाईचारा रैली को संबोधित कर रहे थे। हुड्डा के टारगेट पर आज भाजपा सरकार और नेता रहे। उन्होंने आरक्षण आंदोलन को लेकर हुई आगजनी पर पहली बार बेबाकी से अपनी राय रखी। हुड्डा ने कहा कि जो लोग बसाते हैं, वह उजाड़ते नहीं है।

इससे आगे भावुक होते हुए हुड्डा ने कहा कि जिसने हरियाणा जलाया है, उनका वंश नाश होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता की वजह से तीन बार हरियाणा जला। हुड्डा ने कहा कि जितने आदमी साढ़े चार साल में पुलिस को गोली से मरे हैं, उतने हरियाणा बनने के बाद आज तक नहीं मरे। यह सरकार की विफलता की वजह से हुआ। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सीएम लोगों से माफी मांगते फिर रहे हैं। पहले तो पांच साल तक सरकार ने विरोधियों को टारगेट किया और जब सच सामने आया, तो माफी मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।