संस्कृत शिक्षा बोर्ड गठित होगा : रामबिलास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संस्कृत शिक्षा बोर्ड गठित होगा : रामबिलास

रामबिलास शर्मा ने पलवल सरस्वति महाविद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में बतौर

पलवल : हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पलवल सरस्वति महाविद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में बतौर मु ख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व भारत विकास परिषद के राष्टरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन बधवा भी मौजूद थे। राष्ट्रीय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता हिन्दी व संस्कृति में आयोजित की गई जिसमें पंद्रह पंद्रह टीमों ने भाग लिया।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने संस्कृति को बढावा देने के लिए कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक संस्कृत विषय को अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तरफ प्रदेश में संस्कृत शिक्षा बोर्ड गठित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि संस्कृत देव वाणी है। संस्कृत की भाषा भारत की आत्मा है। हिन्दु धर्म के सभी ग्रंथ संस्कृत भाषा में है। हमारे देश की संयता,संस्कृति व संस्कार सर्वोउत्तम है। दूसरे देशों में बोली जाने वाली अन्य भाषाऐं भी संस्कृत भाषा से ही निकली हुई भाषाऐं है।

स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों के जल्द प्रमोशन किए जाएंगे: शर्मा

विदेशों में रहने वाले लोगों में भी संस्कृत की भाषा को जानने की जिज्ञाषाऐं है। संस्कृत को जानने वाले विद्ववान कभी भूखा नहीं रह सकता। कप्यूटर को बनाने वाले वैज्ञानिक भी संस्कृत की भाषा को क प्युटर के लिए उत्तम भाषा मानते है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान की शिक्षा की अपनी अलग ही विशेषता है। इसलिए अपने बच्चों को अन्य भाषाओं का भले ही ज्ञान प्रदान करें लेकिन हिन्दुस्तान की सं यता,संस्कृति व संस्कारों के बारे में अवश्य पढाऐं। बच्चों को गीता,रामायण,वेदों के बारे में जानकारी दी। गीता और रामायण को हरियाणा सरकार ने पाठयक्रम में शामिल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।