दस साल तक शासन किया, खिलाडियों के लिए नहीं था कोई ऐसा फैसला : हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दस साल तक शासन किया, खिलाडियों के लिए नहीं था कोई ऐसा फैसला : हुड्डा

हुड्डा ने कहा कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों की पेंशन एकमुश्त तीन हजार रुपए की जाएगी। किसानों और

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश पिछड़ चुका है। किसान बर्बाद हो गया है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पा रही, ब’चों का वजीफा काटा गया है, खिलाड़ी खेल समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं, व्यापारियों का काम-धंधा चौपट हो गया है। भाजपा ने आर्थिक तौर पर प्रदेश की कमर तोड़ दी प्रदेश की। कारपोरेट को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनक्रांति में उमड़ रहे जनसमर्थन ने आने वाला जनमत स्पष्ट है। प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का मूड बना चुके हैं। शुक्रवार को पूर्व सीएम रोहतक पहुंचे और डीपार्क स्थित आवास पर कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों की पेंशन एकमुश्त तीन हजार रुपए की जाएगी। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, गरीब-पिछड़ें वर्ग का कर्जा माफ किया जाएगा। किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाकर हरियाणा को वापस प्रगति की राह पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनक्रांति यात्रा में लोगों का मिल रहा अपार समर्थन संकेत है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांगे्रस की होगी। भाजपा की विफल सरकार से प्रदेश के लोगों का मोह भंग हो चुका है।

हर वर्ग हताश है, प्रदेश में बदलाव के लिए कांग्रेस तैयार है, प्रदेशवासी तैयार हैं। साथ ही उन्होंने खिलाडिय़ों को 33 फीसदी रूपये स्पोर्टस काउसलिंग में जमा कराने के सरकार के फैसले पर कडी आपति जताई। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने दस साल तक शासन किया और उनकी सरकार के दौरान खिलाडियों के लिए कोई भी ऐसा फैसला नहीं था। भाजपा सरकार खिलाडियों का अपमान कर रही है। उन्होंने खेल मंत्री अनिल विज के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि अगर पालिसी पुरानी थी तो अब नोटिफिकेशन क्यों, उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाडियों को प्रोत्साहन करने की बजाए उनके साथ भद्दा मजाक किया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

(मनमोहन कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।