भिवानी : सरकार व प्रशासन इनकी पहचान कर जल्द देश से बाहर निकाले जैन भिवानी पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री डा. सुरेन्द्र जैन ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बङा बयान दिया है। उन्होने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान देश की कानून व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार तथा स्थानिय प्रशासन इनकी पहचान कर देश से निकाले वरना बाद में मत कहना कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने कानून हाथ में लिया।
उन्होने कहा कि रोहिंग्यों के लिए लोगों की हत्या करना व लड़की उठाना आम बात है। चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री डाण् सुरेन्द्र जैन मुख्य प्रख्यात शिक्षाविद के नाते मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होने मीडिया से रूबरू होते हुए रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बङा और विवादित बयान दिया। डा.जैन ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान देश की कानून व्यवस्था के लिए सबसे बङा खतरा हैं।
क्योंकि ये धीरे.धीरे भिवानी जैसे छोटे शहरों में बसने शुरु हो गए हैं। जो थोङे दिनों बाद अवैध काम करना शुरु कर देंगें। उन्होने कहा कि ये विश्व की सबसे बरबर्तम जाति है जिसके लिए लोगों की हत्या करना और लङकियों को उठाना बाएं हाथ का काम है। इसी से तंग आकर दूसरे देशों से इन्हे निकाला गयाए लेकिन भारत इनके लिए सबसे बङी धर्मशाला बन गया है। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार एनण्आरण्सी कानून लागू करे और केन्द्र सरकार इन्हे देश से निकाले। वरना बाद में मत कहना कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कानून हाथ में ले रहे हैं।