हुड्डा से घबरा कर भाजपा ने की पलवल में रैली : विजय प्रताप सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हुड्डा से घबरा कर भाजपा ने की पलवल में रैली : विजय प्रताप सिंह

NULL

होडल : कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा पर मामले दर्ज करने की झड़ी लगा रखी है। लेकिन भाजपा को अंदाजा नहीं है भूपेन्द्र सिंह हुडडा दबने वाले नहीं हैं कांग्रेस पार्टी भूपेन्द्र सिंह हुडडा के साथ खड़ी है, भूपेन्द्र सिंह हुडडा की टीम उनके साथ खड़ी है न ही हुडडा दबने वाले और न ही उनकी टीम। हुडडा जी ने जो जन जागृति क्रांति रैली की मसाल होडल में जलाई है वह पूरे हरियाणा में चलेगी। इतिहास दोबारा दोहराया जाएगा हरियाणा में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जन जागृति क्रांति रैली से घबरा कर भाजपा ने अलावलपुर में रैली कर रखी है।

बौखलाहट में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर हुडडा जी से दस साल का हिसाब पूछना चाहते हैं । कृष्णपाल जी पिछले 15 सालों का हिसाब आप भी तो दे दे। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई लडेंगे और जनता की कसौटी पर खरे उतरेंगे। जन जागृति रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा देश में भाई से भाई धर्म ,जाति की लड़ाई लड़ाने का काम कर रही है। आज पूरा देश जनना चाहता है कहां है वह पन्द्रह लाख रूपये जिसे लोगों को देने का वायदा किया था हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था चार साल होने को हैं अब तक 8 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

12 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन किसानों की समस्याओं का निदान करने वाला कोई नहीं है यही नहीं अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए मध्यप्रदेश से किसान दिल्ली के लिए आए थे जिन्हें फरीदाबाद में ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। देश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और देश में खुशहाली पुन: लौटेगी। उन्होंने कहा कि देश पूछना चाहता है गंगा की सफाई का क्या हुआ ,उधर गडकरी जी कहते हैं कि गंगा में स्टीमर चलाए जाएंगे,गंगा की सफाई हो नहीं पा रही उसमें स्टीमर चलाएगे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– बलराम बंसल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।