पंजाब और हरियाणा के सीएम ने भगत सिंह की 112वीं जयंती पर किया याद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब और हरियाणा के सीएम ने भगत सिंह की 112वीं जयंती पर किया याद

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उनके योगदान

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं भारत के इस बेटे की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश के नाम करने से पहले दोबारा नहीं सोचा। मैं हमारे युवाओं से उन्हें पढ़ने और उनसे सीखने के साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।” 
1569662084 cm punjab
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। 
खट्टर ने ट्वीट किया, “क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर ही पैनी होती है। दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन।” 
1569662156 cm hr
आज के दिन साल 1907 में भगत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मार्च 1931 में उन्हें फांसी दे दी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।