2019 में जनता लुटेरों के हाथों से प्रदेश को बचाएगी : सैनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2019 में जनता लुटेरों के हाथों से प्रदेश को बचाएगी : सैनी

NULL

जींद : देश जब से आजाद हुआ है उसके बाद 70 साल में से 55 साल तक कांग्रेस पार्टी को देश की जनता ने भुगता है। इस दौरान देश व प्रदेश की जनता को भाषण और घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी ने देश को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। किंतु आज कांग्रेस के साथ-साथ इनैलो किसान हितेषी होने का दावा करती है। अगर यह राजनैतिक पार्टियां किसानों की हितैषी होती तो किसानों को पहले से ही एसवाईएल का पानी मिल चुका होता। यह बात रविवार को कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने जुलाना कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर उनके साथ मंच के राष्ट्रीय मंत्री रामराजी शर्मा, जिला पार्षद विनोद सैनी, राजा सैनी, सूर्य प्रकाश, बलवान नंबरदार, कर्मबीर सेन, अनिल कुमार, डा.सूरजभान, सज्जन सिंह, रामनिवास रोहिल्ला सहित काफी संख्या में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे। रविवार को सांसद राजकुमार सैनी का पांचाल सभा, ब्राह्मण सभा द्वारा सम्मानित करने का काम किया गया। राजकुमार सैनी ने जमा भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने और अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के अलावा कुछ भी नहीं किया। इस कारण प्रदेश में कई परिवारों को तो एक नौकरी भी नसीब नहीं हुई। इसके अलावा बेरोजगारों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि डीसी रेट की नौकरियों के लिए बेरोजगारों की काफी तादाद भीड़ जमा होती है। जबकि प्रदेश में सभी विभागों कई कई पद रिक्त पड़े हुए है लेकिन सरकारें इन्हें भरने का नहीं कर रही है।

इस कारण प्रदेश आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले देश पर राज सफेद चमड़ी वाले करते थे आज काली चमड़ी वाले राज कर रहे है। सैनी ने कहा कि अगर 2019 में प्रदेश के लोग उनका हाथ मजबूत करतेे है तो मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री उन्हीं की जाति के होंगे और प्रदेश को लूटेरों के हाथों लूटने से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा उनके द्वारा एक परिवार एक रोजगार दिया जाएगा, मजदूरों को किसानों के साथ जोड़ा जाएगा, इसके माध्यम से आधी दिहाड़ी किसान देने का काम करेगी और आधी दहाड़ी सरकार देगी। मनरेगा में काम 300 दिन का किया जाएगा। जिससे मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत होगा और डबल दहाड़ी मजदूरों को मिल सकेगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।