बिजली कर्मियों ने किया दूसरे दिन भी प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिजली कर्मियों ने किया दूसरे दिन भी प्रदर्शन

NULL

करनाल: आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने एसई एचवीपीएन व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सर्कल सचिव रामनाथ वालिया ने की संचालन वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश जांगड़ा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एनपी सिंह चौहान ने कर्मचारियों से आंदोलन को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों का मानसिक शोषण निगम मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। एसई उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे।

विभाग में निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों के जानबूझ कर तबादले कर दिए गए। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। आज दोपहर को एसई ने यूनियन नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। काफी देर तक चली बैठक में मांगों व समस्याओं पर चर्चा हुई। एसई ने कई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद यूनियन ने धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय ले लिया। इस अवसर पर कालूराम शर्मा, राजेश शर्मा, सिटी प्रधान अव्वल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश मान, रोशनलाल गुप्ता, महेंद्र पांचाल, सुरेश रसीन, सब यूनिट प्रधान देवीदत्त पांडे, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राकेश जांगड़ा, रविंद्र मान व विकास कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।