भाई को भाई से लड़वाने की हो रही राजनीति, AAP ने कहा- अंग्रेजों की राह पर चल रही BJP... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाई को भाई से लड़वाने की हो रही राजनीति, AAP ने कहा- अंग्रेजों की राह पर चल रही BJP…

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंग्रेजों की राह पर चलते हुए देश में भाई को भाई से लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आप का है। हरियाणा के पुत्र अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सूरत बदलना चाहते हैं और यहां के नेताओं की लूट खसोट की दुकान बंद करना चाहते हैं, इसलिए पंजाब और दिल्ली की तरह हरियाणा की जनता भी उनका साथ दे। सांसद सुशील गुप्ता आज पंजाब पैलेस में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। समारोह को पार्टी के सहप्रभारी महेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अशोक तंवर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुररतनपाल किगरें ने भी संबोधित किया।
 ए टीम और बी टीम की तर्ज पर चला रहे राजनीति 
गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति के मायने बदले हैं। सात साल पहले आप ने दिल्ली जीती और उसके कार्यों पर फूल चढ़ाते हुए पंजाब ने समर्थन दिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतीं। पंजाब में 117 में से 92 जीतीं। अब हरियाणा में 90 की 90 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी। डॉ अशोक तंवर ने गत चार अप्रैल को पार्टी ज्वाइन की थी और तभी से वे पूरी तन्मयता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
पार्टी के सह-प्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ए टीम और बी टीम की तर्ज पर कुछ लोग राजनीति चला रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता ने सबक सिखाना है। एक मौका केजरीवाल को देना है ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। डॉ अशोक तंवर यहां से सांसद रहे हैं। यहां के लोगों के प्रति उनके दिल में असीम प्यार है। उन्हें मजबूती दें ताकि आने वाले समय में आपके प्रदेश का भरपूर विकास हो सके।
AAP की सदस्यता इतनी हो की बाकी दलों की आंखें चुंधिया जाएं
पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा जिला से आम आदमी पार्टी की सदस्यता इतनी होनी चाहिए कि बाकी दलों की आंखें चुंधिया जाएं। उन्होंने 29 मई को कुरुक्षेत्र में पार्टी की प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी रखें और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को अधिक से अधिक संख्या में जिताकर भेजें। तंवर ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरी मेहनत और ताकत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे जो हर वर्ग के लोगों की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद दिवंगत आत्मा सिंह गिल के पुत्र ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।