23 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

23 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा में चलाये जा रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के पहले दिन आज पांच वर्ष से कम आयुवर्ग के करीब 23 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि शेष बच्चों को यह खुराक कल और परसों घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आज शुरू किया गया यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है, जोकि मंगलवार तक जारी रहेगा। इसके पहले दिन अस्पतालों, सामाजिक केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशनों, गांवों तथा कालोनियों में लगाये गये बूथों पर करीब 23 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए 16,110 बूथ स्थापित किये गये, जिनमें करीब 67 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनवाड़ वर्कर्स, आशा वर्कर्स तथा वालंटियर को तैनात किया गया था।

श्री विज ने बताया कि राष्ट्रीय पोलियो निगरानी परियोजना-डब्ल्यूएचओ के करीब 3300 अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतंत्र रूप से इस अभियान का निरीक्षण व संचालन किया। इस अभियान के तहत 5 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रदेश के करीब 40 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1500 मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है ताकि प्रदेश के सभी बच्चों को आसानी से कवर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।