प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस प्रशासन फेल: कांग्रेस

NULL

गुरुग्राम: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने साइबर सिटी पुलिस की पोल खोलकर रख दी। आज हरियाणा पुलिस नाकारा है। एक निर्दोष को हत्या का आरोपी बना दिया, पुलिस की करनी और कथनी में कितना अंतर है। यदि इस केस की सीबीआई की जांच नहीं होती तो गरीब और निर्दोष कंडेक्टर को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया था। यही वो हरियाणा पुलिस है। प्रदेश अध्यक्ष ने तो भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञान ही नहीं है। जब पुलिस किसी को गिरफ्तार कर लेती है और वो भी हत्या के आरोप में और मीडिया के सामने पुलिस आयुक्त इस बात की पुष्टि करते हैं कि पुख्ता प्रमाण है तो फिर क्या सबूत चाहिए थे। पुलिस ने तो अपनी तरफ से झूठा केस बनाकर वाहवाही लूटी थी। क्योंकि यह मीडिया ट्रायल हो गया था। अब मुख्यमंत्री अपनी पुलिस को बचा रहे हैं। श्री तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।

प्रद्युम्र हत्या कांड एक बार फिर से गरमा गया है कल सीबीआई ने इस मामले में रयान इंटरनेशनल स्कूल के ही छात्र को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज विपक्ष ने पुलिस प्रशासन व सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन व सरकार पूरे तरीके से फेल हुआ है। हरियाणा पुलिस द्वारा मामले को दबाने की कौशिश की गई थी। इसलिए पुलिस ने बेगुनाह को गिरफ्तार कर लिया था। आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस कार्यालय गुरूग्राम में प्रैसवार्ता को संबोधित किया। डा. अशोक तंवर ने कहा कि जब प्रद्दुमन की हत्या हुई थी और उसके परिजन समेत सभी लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, तब सरकार द्वारा प्रतिक्रिया आई थी कि सीबीआई जांच फैशन बन गया है। अब उनको इस बात की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जल्दबाजी में पुलिस को कलीन चिट दी है।

जबकि पुलिस द्वारा बहूत बडी लापरवाही की गई थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। श्री तंवर ने कहा कि इस मामले में साजिश चल रही है अन्यथा अब तक तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाना चाहिए था। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष के एल यादव, कांग्रेस लीगल सैल के चेयरमैन एडवोकेट नवीन शर्मा, पीसीसी सदस्य राहुल यादव, पीसीसी सदस्य हरपाल सिंह तंवर, पीसीसी सदस्य सुंदर, कार्यालय इंचार्ज अशोक भास्कर, राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष राज ठेकेदार, युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डा. हिम्मत यादव, महाबीर बोहरा, मुकेश डागर, संजय भारद्वाज , राजकुमार पटौदी, निर्मल यादव, पुष्पा अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे।

– सतबीर, अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।