कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। राहुल आज 48 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर पूरे देश में जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। इसी कड़ी में मंगवार को दिल्ली के रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल के जन्मदिवस पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया है। इसके अलावा पार्टी हरियाणा से कांग्रेस ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करेगी।
हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख अशोक तंवर ने कहा है कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी अगले साल के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर परिवार का समर्थन जुटाने के लिए प्रचार अभियान शुरु करेगी। उन्होंने कहा, राहुलजी के जन्मदिन पर हम रक्तदान शिविर, मैराथन और अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही मंगवार से ही हम ‘कांग्रेस घर-घर’ अभियान भी शुरु करेंगे जहां हमारी मंशा हरियाणा में हर परिवार का समर्थन जुटाना होगी।
तंवर ने कहा, ”इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सत्तारुढ़ भाजपा के अधूरे वादों को जोर – शोर उठायेंगे जिनका भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में जिक्र किया गया था।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ‘हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा’ का तीसरा चरण गढ़ी किलोई सांपला से कलानौर के लिए शुरु होगा।
पीएम मोदी ने दी बधाई़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
Birthday greetings to Congress President Shri @RahulGandhi. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2018
बता दें कि जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपध्यक्ष बने राहुल को 11 दिसंबर 2017 को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।