भाजपा के विकास कार्यों पर जींद की जनता ने लगाई है मुहर : बराला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के विकास कार्यों पर जींद की जनता ने लगाई है मुहर : बराला

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने हमेशा से ही जींद की जनता

रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने हमेशा से ही जींद की जनता की अनदेखी की और विकास के नाम पर बरगलाया गया। कांग्रेस ने दस साल के शासन काल के दौरान जींद के लिए कुछ किया होता को नतीजा उनके पक्ष में आता, लेकिन कांग्रेस व इनेलो ने तो सिर्फ भ्रष्ट्राचार की ही मंडियां सजाई है और आज उसका वह परिणाम भुगत रहे है।

उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा के ब्यान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भाजपा ने जनसेवा की और सिद्व कर दिया कि जो काम करते है जनता उनके साथ होती है, जींद में पहली बार फूल खिलाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया। बराला ने अभय चौटाला पर भी निशाना साधा और कहा कि इनेलो को तो उनके नेताओं और उन्होंने खुद खत्म किया है। प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि इनेलो शासन काल के दौरान किस तरह से लूट-खसोट व भय का माहौल था।

रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रोहतक पहुंचे और पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जनकल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया और एक समान प्रदेश में विकास कार्य करवाए है और इसी के चलते जींद की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो तो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बराला ने कहा कि अभी रोहतक सीट पर प्रत्याशी को लेकर किसी भी नाम पर चर्चा नहीं हुई है और लोकसभा व विधान सभा के चुनाव एक साथ करवाने उन्होंने कहा कि लोक सभा व विधान सभा के चुनाव एक साथ नही होंगे अपने-अपने समय निर्धारित पर ही होंगे। रणदीप सुरजेवाला की हार भीतरीघात बताए जाने पर बराला ने कहा कि भीतरीघात तो स्वंय रणदीप ही कह रहे है, हां शिक्षा मंत्री की बात सही साबित हुई कि कांटा तो निकल गया।

(मनमोहन कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।