पंजाब, हरियाणा में लोगों ने मनाया गुरू पर्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब, हरियाणा में लोगों ने मनाया गुरू पर्व

NULL

चंडीगढ़ : सिखों के प्रथम गुरु, गुरू नानक देव की जयंती पर आज पंजाब और हरियाणा में बड़ संख्या में श्रद्धालु सुबह की ठंड की अनदेखी करते हुए गुरूद्वारों में जुटे और मत्था टेका।  गुरु पर्व के मौके पर विभिन्न पंथों के लोगों ने सुबह प्रार्थना की और लंगरों तथा शबद-कीर्तनों में भाग लिया। उन्होंने सरोवरों में पवित्र डुबकी भी लगायी।  कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर को खास तौर पर रोशनियों से सजाया गया है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म 1469 ई को लाहौर के पास ननकाना साहिब में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह और हरियाणा में उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों ने बताया कि गुरू नानक जयंती पर गुरूद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित समारोहों में शामिल होने के लिए करीब 2600 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।