भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं लोग : अभय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं लोग : अभय

NULL

डबवाली : झूठ और फरेब के बल पर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा के शासन में हरियाणा प्रदेश में लगातार आराजकता व भय का माहौल उत्पन्न होता जा रहा है और प्रदेश की जनता स्वयं को असहाय महसूस कर है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं ऐलनाबाद के विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला ने डबवाली की पंजाब धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केवल मोदी व शाह के इशारे पर ही काम कर रहे है उनका स्वयं को कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश व देश की जनता से लोकलुभावने वायदे किए लेकिन उनमें से एक भी वायदा पूरा करने में नाकाम साबित हुई है।

अभय चौटाला ने कहा कि बेरोजगारों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है तो वहीं स्कूलों में शिक्षक तक नही हैं। ऐसे में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लगातार झूठे दावे कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के साढ़े तीन वर्ष केे कार्यकाल प्रदेश के किसी भी शहर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नही लगाई गई और विकास का ढिंडोरा पीटा जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के नारे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों व गांवों में स्कूल में 10वीं के आगे पढ़ाने के लिए अध्यापक तक नही है ऐसे में बेटियों को शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों जाना पड़ रहा है या फिर पढ़ाई छोडऩे को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामीनाथन आयोग को बार-बार टालकर किसानों के हितों पर लगातार प्रहार कर रही है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(फतेह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।