पंचकूला हिंसा : आदित्य इंसा की संपत्ति जब्त होगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंचकूला हिंसा : आदित्य इंसा की संपत्ति जब्त होगी

पंचकूला में हुए दंगों, आगजनी का मुख्य आरोपी आदित्य इंसा अभी तक फरार है, लेकिन अब हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा दौड़ा मुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम को गत वर्ष दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुए दंगों, आगजनी और तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी आदित्य इंसा अभी तक फरार है, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने उसकी संपत्ति अटैच किए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उसे अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया जा चूका है और उसके बारे में सुचना देने वाले को 5 लाख रूपए इनाम दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बुधवार को इस पुरे मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. ने हाई कोर्ट को दी है।

एस.आई.टी. की ओर से पंचकूला के पुलिस कमिश्नर चारु बाली ने हाई कोर्ट को बताया कि आदित्य इंसा की सभी सम्पत्तियों की जानकारी जुटा ली गई है और उसकी संपत्ति अटैच किये जाने की कार्यवाही शुरू भी की जा चुकी हैं। इसके अलावा हाई कोर्ट को बताया गया कि गत वर्ष पंचकूला सहित पुरे हरियाणा में हुए दंगों में अब तक 240 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 207 केसों में अदालतों में चालान पेश कर दिए गए हैं। इन सभी मामलों में 1483 को गिरफ्तार किया गया है इनमें से कुछ के खिलाफ एक से ज्यादा मामले दर्ज हैं इस लिहाज से 2603 गिरफ्तारियां हुई हैं।

पंचकूला में हिंसा भड़काने के एक केस में सभी आरोपी बरी

एस.आई.टी. ने हाई कोर्ट को बताया कि पंचकुला में हुए दंगों की साजिश रचने वाले 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। इनमें से तीन गुलाब, परगट सिंह और नवीन को 21 मई को हाई कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 33 के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश कर दिया गया है, बाकि बचे दस को गिरफ्तार किए जाने की कोशिश जारी है। एन्फोस्र्मेंट डाइरेक्टोरेट (ई.डी.) की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि डेरा सच्चा सौदा ने लगभग 100 गांववासियों से 293 एकड़ कृषि भूमि दान में ली थी। अब हाई कोर्ट अगर आदेश दे तो इस मामले की बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन (प्रोहिबिशन) एक्ट-2016 के तहत आयकर विभाग कार्यवाही कर सकता है।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।