पलवल को मिली ‘मनोहर सौगातें’

मनोहर लाल ने पलवल वासियों को लगभग 27 करोड रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

पलवल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल वासियों को लगभग 27 करोड रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करके विभिन्न सौगातें दी। इन  परियोजनाओं में दो का उद्घाटन व तीन का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में हसनपुर में एक एकड़ मे 239.79 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील भवन तथा दो एकड़ में हसनपुर में 428.53 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 3 बेस नए बस अड्डे का शिलान्यास किया। 
इसी प्रकार उन्होंने हसनपुर में बनने वाले लोक निर्माण विश्राम गृह की भी आधारशिला रखी, जिस पर कुल 457.72 लाख रुपए की लागत आएगी और यह दो एकड़ भूमि में तैयार होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री  ने आज होडल में 3.20 एकड़ भूमि में बने नवनिर्मित लोक निर्माण विश्राम गृह का भी उद्घाटन किया, जिस पर कुल 519.16 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसी प्रकार, उन्होंने होडल में नवनिर्मित 50 बिस्तर के अस्पताल का भी उद्घाटन किया, जिस पर 1079.96 लाख रुपए की लागत आयी है और यह 18 महीने में तैयार किया गया है। 
इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, लोक निर्माण मंत्री हरियाणा राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, उपायुक्त यशपाल, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।