रेवाड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा, 6 मरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेवाड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा, 6 मरे

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो

रेवाड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं, तीन पुरुष व एक दो साल का मासूम शामिल है। ये सभी दो परिवारों के सदस्य थे। जो जयपुर के समीप एक धाम की यात्रा के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल भी मौके पर पहुंचे व जानकारी ली। जानकारी के अनुसार मूलरूप से जयपुर के शिवदासपुरा निवासी 35 वर्षीय चंपी कुमार, उसकी पत्नी 32 वर्षीय अनिता, 2 वर्षीय बेटे आर्यन, चंपी का साला 25 वर्षीय नरेश कुमार, 30 वर्षीय लिच्छमा देवी तथा दूसरे परिवार के 22 वर्षीय सुनील व उसकी 20 वर्षीय पत्नी रेखा फिलहाल दिल्ली के बदरपुर में रह रहे थे।

ये सभी बदरपुर से शुक्रवार को जयपुर के समीप स्थित नाई का धाम पर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों परिवारों के सभी सदस्य शनिवार रात को एसेंट कार में सवार होकर वापिस दिल्ली लौट रहे थे। कार को चंपी चला रहा था। रविवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए गलत दिशा में चली गई। इस दौरान एक तेज रफ्तार बंद बॉडी के ट्रक की चपेट से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए।

रेवाड़ी में प्रोपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाईं

टक्कर के बाद हुए जोरदार धमाके के चलते आसपास के लोग मदद को दौड़ और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर लोग कार में फंसे लोगों को नहीं निकाल पाए। तत्पश्चात मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक इनमें दो वर्षीय मासूम सहित 6 सदस्यों की मौत हो चुकी थी। केवल लिच्छमा की सांसें चल रही थी। उसे तुरंत रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर लायागया, जहां उसकी गंभीरावस्था के चलते रोहतक रेफर कर दिया गया।

– शशि सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।