चुनाव लड़ने में मजा आएगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनाव लड़ने में मजा आएगा

मनोहर लाल ने आप और जजपा के गठबंधन पर कहा कि जिनकी जमीन खिसकती है, गठबंधन वही करते

करनाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आप और जजपा के गठबंधन पर कहा कि जिनकी जमीन खिसकती है, गठबंधन वही करते हैं। आप और जजपा का राजनीतिक अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है। अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए इन दोनों दलों ने गठबंधन किया है लेकिन यह एक असफल गठबंधन हैं क्योंकि जनता किसी भी प्रकार के गठबंधन के बहकावे में आने वाली नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से बिखरा हुआ है।

वहीं पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेगी क्योंकि भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है। कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित जल्दी करें तो जो चुनाव लड़ने आएगा मजा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज आज सैक्टर-14 कृष्णा मंदिर के समीप राधा कृष्ण वाटिका भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अंबाला पुहंचकर भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया का नामांकन पत्र दाखिल कराया और उसके बाद विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह एक मई के बाद हरियाणा में लोकसभा चुनावों के दौरान प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके प्रोग्राम तय किए जा रहे है। उन्होने यह भी कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर लिया है। हरियाणा में भी यही माहौल है। भाजपा को पूरे हरियाणा में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होने दावा किया कि भाजपा हरियाणा में सभी दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

हरियाणा में अकाली दल के समझौते पर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अकाली दल ने हरियाणा में भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। उन्होने विपक्ष द्वारा उम्मीदवारों की अभी तक घोषणा नहीं किए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष को अपने उम्मीदवार जल्दी से घोषित कर देने चाहिए। तभी तो चुनाव रोचक बनेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए विजय संकल्प रथ रवाना किए।

उन्होंने बताया कि आज चार लोकसभा क्षेत्रों के 8 वीडियो रथ रवाना किए। एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज करनाल दौरे के दौरान चुनाव प्रबंधन कमेटी और भाजपा पार्षदों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया और कार्यकत्र्ताओं को जीत के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से चुनाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न मुद्दों पर कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। बैठक में वार्ड नं. 7 के पार्षद सुदर्शन कालड़ा ने भाजपा में आस्था जताई।

– अंबाला, हरीश, राजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।