संघर्ष करने वाला ही सीएम बनेगा : अशोक तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संघर्ष करने वाला ही सीएम बनेगा : अशोक तंवर

अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अपने जुमलों से लोगों को मुर्ख बनाने

फतेहाबाद : शहर फतेहबाद की जाट धर्मशाला में स्थित पैराडाइज हॉल में भारती एजुकेशन एंड डेव्लपमेंट सोयायटी के रजत जंयती समारोह में भाग लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अपने जुमलों से लोगों को मुर्ख बनाने में लगे है। लोगों को बेहतर शिक्षा देने का दावा खोखला है। हरियाणा के स्कूलों का हाल यह है कि स्कूलों में बच्चों को पढाने के लिए अध्यापक ही नही है। हरियाणा सरकार को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की सुध लेनी चाहिए। तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के प्रति एकतरफा माहौल बन चुका है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस 80 सीटे जीतेंगी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस आलाकमान स्पष्ट कर चुकी है कि जो व्यक्ति संघर्ष करेंगा वो ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा द्वारा साईकिल यात्रा को बच्चों द्वारा साईकिल चलाने की टिप्पणी पर तंवर ने कहा की साईकिल बाप भी चलाते है, साईकिल दादा भी चलाते है। तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्ट्राचार में पूर्णतया डूब चुकी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस 70 साके शासन में हरियाणा के सभी जिलों में अपने कार्यालय नही बना सकी। भाजपा ने 4 वर्ष के अपने शासनकाल में सभी जिलों में कार्यालय बना लिये है। पत्रकार सम्मेलन से पहले भारती एजुकेशन एंड डेव्लपमेंट सोयायटी के रजत जंयती समारोह में मुख्यअतिथि डा. अशोक तंवर ने सोसायटी की स्मारिका सुबोध का विमोचन किया।

सत्ता परिवर्तन रैली में गरजे अशोक तंवर

समारोह की अध्यक्षता भारती एजुकेशन एंड डेव्लपमेंट सोयायटी के अध्यख डा. दलबीर भारती ने की। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में शानकार काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन विजेंद्र सभ्रवाल व अश्वनी धर्मा ने किया। डा. दलबीर भारती ने बताया की 1993 में पंजीकृत उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से लोगों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास कर रही है।

– सुनील सचदेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।