हिसार केंद्रीय कारागार में कैदियों के बीच झड़प में एक कैदी की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिसार केंद्रीय कारागार में कैदियों के बीच झड़प में एक कैदी की मौत

पुलिस ने बताया कि दो घायल कैदियों कुंडल गांव निवासी हरजीत और पंजाब के बुढलाडा निवासी तजेंदर को

हिसार : हिसार के केंद्रीय कारागार नंबर दो में कैदियों के बीच बृहस्पतिवार को झड़प में एक कैदी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय रवींदर सिंह के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद में तीन मार्च 2016 को अपने खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ के मामले में 15 साल की जेल की सजा काट रहा था। 
पुलिस ने बताया कि दो घायल कैदियों कुंडल गांव निवासी हरजीत और पंजाब के बुढलाडा निवासी तजेंदर को यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रवींदर और कुछ अन्य कैदियों के बीच बहस ने झड़प की शक्ल ले ली।उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में आजाद नगर पुलिस थाने में करीब 20 कैदियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।