एक दिन का पुलिस रिमांड

NULL

अम्बाला : अम्बाला छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित तोपखाना बाजार के रिहायशी इलाके में रविवार को गोली मारकर पड़ोसी की हत्या करने के मुख्य आरोपी विजय कुमार का अदालत ने 1 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी विजय कुमार ने पुलिस के सामने कल ही सरेंडर कर दिया था। इस संबंध में मारे गए संदीप गोयल की पत्नी ईशा गोयल की शिकायत पर धारा 302, 120 बी और आम्र्स एक्ट के तहत दर्ज केस में पुलिस ने विजय कुमार के साथ उनके 2 बेटों पंकज, विशाल, उनके भाई विरेंद्र गांधी तथा उसके 2 बेटों विशाल, रजत, विजय के भाई जितेंद्र गांधी और 1 अन्य मनोज समेत 8 लोगों को नामजद किया था।

इनमें से दूसरे आरोपी रजत को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे आज 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अंबाला के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विजयंत सिंगल की अदालत में आज चल रही कार्रवाई के दौरान विजय कुमार ने पुलिस पर उनके परिवार की महिलाओं को तंग करने के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। विजय कुमार ने जज को स्वयं बताया कि वारदात के बाद सरेंडर करने के बावजूद पुलिस ने उसकी 85 वर्षीय मां और 5 वर्षीय पोती समेत उसकी पुत्र वधुओं, उसकी पत्नी और भाईयों की पत्नियों को भी घर से उठा लिया और दिनभर उन्हें भूखा-प्यासा रखकर रात को 10 बजे छोड़ा गया।

फिर सुबह से ही उन्हें दुबारा उठा लिया गया। उसकी यह शिकायत सुनकर गंभीर हुए जज ने इस केस के जांच अधिकारी से पूछा कि क्या महिलाओं के नाम भी एफआईआर में दर्ज हैं और यदि नहीं है तो उन्हें क्यों उठाया गया है? इस सवाल पर घबराए जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से इन महिलाओं को घर से उठाया था ताकि गुस्साए हुए लोग उन्हें कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– राजेंद्र भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।