मोनू की शहादत पर हरियाणा को ही नही पूरे देश को है गर्व : मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोनू की शहादत पर हरियाणा को ही नही पूरे देश को है गर्व : मुख्यमंत्री

NULL

रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के जाबांज सैनिक सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ-साथ दुश्मन को नाको चने चबाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन हमारे देश के दो सैनिकों का नुकसान करता है तो हमारी सेना 20 का नुकसान पहुंचाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री वीरवार को शहीद मोनू के पैतृक गांव बसाना में पहुंंचे और शौक व्यक्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता सुरजन सिंह व बड़े भाई सोनू से बातचीत करते हुए कहा कि देश की जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत हिस्सा हरियाणा का है जबकि सेना में 10 प्रतिशत युवा भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मोनू के परिवार को भी हरियाणा सरकार की नीति अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा शहीद मोनू को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि शहीद मोनू घायल होने के बाद आर्मी हॉस्पीटल में भर्ती था उस दौरान चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसका उन्हें गहरा अफसोस है। उन्होंने कहा कि सैनिकों में देश सेवा के प्रति जज्बा होता है। सेना में भर्ती होने के बाद वे देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए स्वयं को समर्पित भाव से देश की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहते है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भी प्रदेश के अनेक सैनिकों को शहादत देनी पड़ी थी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।