फेसबुक पर युवक को फंसाकर इंडोनेशिया बुलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फेसबुक पर युवक को फंसाकर इंडोनेशिया बुलाया

सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से पहले एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर ढाठरथ

जींद : सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से पहले एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर ढाठरथ गांव के युवक को फंसाया और उसके बाद मदद के लिए उसे इंडोनेशिया तक बुला लिया। यहां तक की महिला ने युवक के घर से 50 हजार रुपए भी मंगवा लिये। राशि आने के बाद उस युवक को बंधक बना लिया गया और उसके शरीर पर जगह-जगह काट दिया गया। यहां तक की उसकी जांघों पर नशीले इंजेक्शन लगाकर उसे विकलांग तक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी तरह युवक ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया और मदद की गुहार लगाई है। 
इस मामले में शुक्रवार को युवक के परिजन सीटीएम, एसएसपी से मिले और शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सहायता की मांग की है ताकि युवक वापस आ सके। ढाठरथ गांव निवासी भीम सिंह लगभग दो माह पहले इंडोनेशिया टूरिस्ट वीजा पर गया था। हाल ही में 24 अगस्त को उसने पासपोर्ट व वीजा के लिए 50 हजार रुपए मंगवाए थे। परिवार के सदस्यों ने मकान बेचकर 50 हजार रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। 
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भीम सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने उसे इंडोनेशिया में कैद होने की बात कही। वायरल वीडियो में भीम सिंह ने बताया कि किस तरह इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला से उसकी फेसबुक पर दोस्ती थी। उक्त महिला से लगातार उसकी चेटिंग होती थी। एक दिन महिला ने अपने बच्चे की फोटो डाली, जिसके नाक से खून बह रहा था। इस पर महिला ने भीम सिंह से मदद मांगी। भीम सिंह ने उसकी मलेशिया में काम करने के दौरान की गई सेविंग लगभग 1 से 2 लाख रुपए महिला के खाते में डलवा दिए। 
इसके बाद महिला ने फिर से भीम सिंह की मदद मांगी और इंडानेशिया आने को कहा। इस पर लगभग 2 माह पहले भीम सिंह टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया चला गया। यहां पर महिला ने 50 हजार रुपए इलाज खर्च के लिए मदद मांगी। इस पर भीम सिंह ने 24 अगस्त को परिवार को गांव में फोन कर 50 हजार रुपए की मांग की। इस पर परिवार ने मकान बेचकर 50 हजार रुपए अकाउंट में जमा करवा दिए। 

पत्र को आगे भेजा गया : सीटीएम दलबीर सिंह ने बताया कि भीम सिंह के परिजन उनसे मिले थे और लिखित शिकायत दी गई है। इस मामले में उनका पत्र गृह, विदेश मंत्रालय भेज दिया गया है ताकि जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।