करनाल : करनाल व्यपार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी आदित्य दहिया से मिलने के लिए चेयरमैन नरेंदर भाभा एवं जिलाध्यक्ष जे आर कालड़ा के संयुक्त अध्यक्षता में मिलने के जिला सचिवालय में पहुंचे। जिसमे करनाल की समसयाओ के बारे में अवगत करया गया। डीसी ने पूरा आश्वासन दिया की व्यपारियो की सभी समस्याओ को समाधान करवाया जायेगा। ट्रेड लाइसेंस के सरलीकरण के लिए जनवरी माह में सुझाव दिया गया था उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रेड लाइसेंस में भारी भरकम शुल्क के कारण शहर में सभी व्यपारियो में रोष है और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कागजी कारवाही बहुत कठिन है।
जिसका सरलीकरण जरुरी है। डीसी ने व्यापारियो को आश्वासन दिया की चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल निगम के सदन में होने वाली बैठक में अपना प्रतिनिधित्व रखने के लिए सहमति दी है। व्यापारियों ने कहा कि टोल टैक्स करनाल के लोगो पर बहुत बड़ी समस्या है की करनाल से दिल्ली जाने के लिए तीन जगह टोल टैक्स है जो सरासर नाजायज है। बसताड़ा टोल टैक्स , पानीपत टोल प्लाजा , और मुरथल टोल पलाजा , करनाल के लोगो के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। व्यपारियो द्वारा डीसी को सुझाव दिया गया की करनाल के लोगो के लिए आधार कार्ड एवं आर सी के साथ तीन सौ रुपये मासिक पास बनाया जाये।
करनाल शहर में पुराणी सब्जी मंडी और पुराने करनाल नगर निगम एवं रणधीर सिनेमा में मल्टीप्ल पार्किंग बनाई जाये।रणधीर लेन पर एक खाली पड़े जिला परिषद् के प्लाट को तथा रणधीर सिनेमा के सामने गली में सरकारी पड़े खाली प्लाट को पार्किंग रूप में प्रयोग करने के लिए सुझाव दिए गए ताकि करनाल शहर में यातयात ठीक चले। इस बैठक में कृष्ण लाल सचदेवा ,सुनील गुप्ता, बप्पन चौधरी, पांशुल गिरधर, रोहित कुमार, घनश्याम गोयल, शाम अरोड़ा, विक्की ढींगडा , कारन ग्रोवर, मनमीत बावा, कश्मीर सिंह बावा, अंशुल, जय गोपाल ,रविंदर दुग्गल, कुलयश मक्कड़ रविंदर ढल्ल, प्रधान कैमा, परमानन्द खुराना समेत कई मौजूद थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– चावला/आशुतोष