ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल दो सप्ताह और बढ़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल दो सप्ताह और बढ़ी

शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल दो सप्ताह

नई दिल्ली : शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी मंजूरी दी है। चौटाला ने पैरोल बढ़ाने के लिए अर्जी दी थी। बता दें, चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन के बाद पैरोल पर आए थे। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने पैरोल अवधि बढ़ाने की मांग थी। 27 अगस्त को उनकी पैरोल अवधि चार हफ्ते के लिए बढ़ाई गई थी।

अब एक बार फिर चौटाला की पैरोल दो सप्ताह (8 अक्टूबर तक) के लिए बढ़ गई है। सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाले संजीव कुमार को भी सीबीआई ने इस मामले में आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया। सीबीआई के अनुसार संजीव कुमार भी इस घोटाले में बराबर शामिल रहे थे। सीबीआइ के अनुसार उनका अन्य लोगों से विवाद होने पर ही उन्होंने घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई।
10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं चौटाला : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए थे और वह तिहाड़ में सजा काट रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला और उनके बड़े पुत्र अजय सिंह चौटाला को 16 जनवरी 2013 को दस वर्ष की सजा सुनाई गई थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।