जनता का बढ़ रहा भरोसा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनता का बढ़ रहा भरोसा

सुभाष बराला ने कहा कि जन विकास रैली में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम आदमी में इतना उत्साह था

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सुल्तानपुर, गुरुग्राम में सम्पन्न हुई जन विकास रैली ने साबित कर दिया है कि आमजन का भरोसा भाजपा की केंद्र, प्रदेश की सरकार के प्रति मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय भाव की योजना और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुल्तानपुर में सम्पन्न रैली स्थल से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे, वल्लभगढ़-मुजेसर मेट्रो लाइन का लोकार्पण और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर हरियाणा के सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में गति तेज करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सफल जन विकास रैली के आयोजन में बेहतरीन योगदान देने के लिए बधाई दी और कहा कि जनता का लगातार भाजपा में भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में सत्ता पाने के लिए जन मुद्दों को दरकिनार कर स?क पर अंदरूनी लड़ाई चल रही है।प्रदेश की जनता भली-भांति विपक्षी दलों के खेल को समझती है और वर्ष 2019 के चुनावों में जनता ऐसे सत्तालोलुप लोगों को एक बार फिर से दूर रखने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनहित के मुद्दों पर खरा उतरने के लगातार प्रयास किए हैं। केएमपी इसका ताजा उदाहरण है। इस प्रोजेक्ट को कामनवेल्थ गेम्स से पहले पूरा होना था, लेकिन पूर्व सरकार के लिए प्राथमिकता जनसुविधा बढ़ाने की बजाय निजी हितों की पूर्ति करना रहा।

आज प्रदेश के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के लोगों, विशेषकर व्यावसायिक वाहनों के लिए इसका संचालन बढ़ी सौगात से कम नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जन विकास रैली में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम आदमी में इतना उत्साह था कि सुबह 11 बजे तक कुर्सियां भर चुकी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के समय लोग जमीन पर बैठकर और रैलीस्थल के सामने पार्किंग में बसों की छत पर खड़े होकर देख रहे थे।

(राजेश जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।