सरकारी कालेजों में शुरू होगी एनएसएस की इकाई : खट्टर 

NULL

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज घोषणा की कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त गैर सरकारी कालेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई शुरू की जायेगी। यहां हरियाणा राज भवन में एक कार्यक्रम में खट्टर ने कहा कि प्रदेश में अब 10+2 स्तर तक के छात्र स्वयंसेवकों के लिए भी एनएसएस का शिविर आयोजित होगा।

 इस मौके पर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी एनएसएस पुरस्कार और गणतंत्र दिवस परेड में पुरूस्कृत होने वाले तथा प्रदेश के कार्यक्रम अधिकारियों को सम्मानित किया।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।