समालखा : पाइट कॉलेज में महिला शक्ति केन्द्र प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने मोदी जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं से अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलकर मुझे खुशी होती है। यहां पर नौ जिलों से महिलाएं पहुंची हैं। जींद उपचुनाव की जीत की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रही और जनता ने ये साबित कर दिया कि भाजपा के अलावा किसी अन्य का वजूद नहीं है।
भाजपा गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी को साथ लेकर चलती है। बजट पर उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों को छह हजार रुपये देने की घोषणा की है तो पांच लाख तक आयकर में छूट दी। उन्होंनेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी का साथ सभी का विकास की नीति को लेकर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन के बारे में बोलते हुए कहा कि ये सारे मिलकर सूरज को बदलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सूरज कभी नहीं बदलेगा। सूरज बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
साथ ही जींद वालों ने ये दिखा दिया है कि भाजपा सभी को पसंद है। इसके उपरांत मुुख्यमंत्री मनोहरलाल खट़टर, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, विधायक महीपाल ढांडा, सुरेन्द्र रेवड़ी, विधायक रविन्द्र मच्छरौली, प्रदेशअध्यक्ष निर्मल बैरागी, श्रीमति किरण शर्मा चौपड़ा, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रोहिता रेवड़ी, कविता चौधरी, संतोष अनेजा, मीना चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, अर्चना गुप्ता, रोजी मलिक, जिला परिषद की वाईस चेयरपर्सन पुनीता छौक्कर, शशिकांत कौशिक, रविन्द्र छौक्कर, विनोद छौक्कर, जोगिन्द्र खुराना, राजकुमार कालीरामना, कृष्ण छौक्कर, वीरेन्द्र गौतम, हरिओम तायल, सुरेश तायल, राकेश तायल, ओमप्रकाश रनौलिया ने प्रीतिभोज लिया। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद थे।
कहो दिल से मोदी फिर से : किरण शर्मा चोपड़ा
करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की धर्मपत्नी व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि मुझे यहां आकर आज बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें माईक की जरूरत नहीं है। माईक के बगैर भी इनकी आवाज दूर-दूर तक जाती है। क्योंकि यह महिला जमीन से जुड़ी हुई हैं। पार्टी के लिए मेहनत करके प्रदेश अध्यक्ष बनी।
उन्होंने पानीपत की महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि पानीपत से विधायक, मेयर महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए बहुत कुछ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहो दिल से मोदी फिर से। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत।
महिलाएं पहले रसोई तक ही सीमित थी अब वह हर काम में आगे से आगे बढ़कर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गैस सिलेंडर दिए हैं आज तक किसी प्रधानमंत्री ने गैस सिलेंडर नहीं दिए। मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की हम सभी की जिम्मेदारी है और हरियाणा में मनोहर लाल ईमानदार मुख्यमंत्री मिले हैं। इस बारे में भी जनता को अवगत कराएं।
– सुरेश निरंकारी