विधानसभा क्षेत्र बदलने का कोई इरादा नहीं : सीएम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधानसभा क्षेत्र बदलने का कोई इरादा नहीं : सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। मनोहर लाल के

चंडीगढ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे उनका विधानसभा क्षेत्र बदलने का कोई इरादा नही रहा हैं। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। जिन सीटों पर स्थिति कमजोर है, वहां पार्टी और सरकार का खास फोकस रहेगा। फिलहाल सरकार 65 से 70 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औपचारिक बातचीत में उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री करनाल की बजाय गुरुग्राम, पंचकूला अथवा हांसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल हलके को छोडऩे का सवाल ही पैदा नहीं होता। वैसे तो पूरा प्रदेश मेरा हलका है और इसी सोच के तहत राज्य में एक समान रूप से काम कराए जा रहे हैं। मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विकास के मामले में गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला हरियाणा के अव्वल शहर हैं। इनमें हिसार और करनाल को भी शामिल करना है। इस सोच के साथ विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ा जा रहा है।

उन्होंने दिल्ली से चलकर करनाल-अंबाला के रास्ते जम्मू-कटरा तक जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस के करनाल में ठहराव कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। मनोहर लाल के अनुसार शताब्दी का ठहराव पहले ही करनाल में कराया जा चुका है।

(राजेश जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।