सत्ता सुख की मंशा रखने वालों की भाजपा में नो एंट्री : सुभाष बराला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सत्ता सुख की मंशा रखने वालों की भाजपा में नो एंट्री : सुभाष बराला

बराला ने बताया कि 20 जुलाई से 28 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए शक्ति केन्द्र विस्तारक निकलेंगे

चंडीगढ़/कलायत : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार को कलायत विधानसभा के बालू, कलायत और राजौंद मंडलों की बैठक में सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव और पन्ना प्रमुखों की समीक्षा पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुभाष बराला ने बताया कि प्रेदश के सभी 290 मंडलों की बैठक 15 जुलाई तक होगी। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं के सभी मंडलों की बैठकों के लिए तीन-तीन विधानसभाओं में मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के महामंत्रियों की जिम्मेदारी लगाई है। 
बराला ने बताया कि 20 जुलाई से 28 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए शक्ति केन्द्र विस्तारक निकलेंगे जो सदस्यता और संगठन का काम देखेंगे। सदस्यता के बाद संगठन के चुनाव होंगे। अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने की चाह रखने वाले नेताओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बड़ा ब्यान दिया है। बराला ने कहा कि सत्ता सुख की मलाई की मंशा रखने वाले नेताओं की भाजपा में एंट्री नहीं होगी। 
राष्ट्रहित और जनहित की भावना रखने वालों के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वार हमेशा खुले है। हरियाणा की मनोहर सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा में रुझान तेजी से बढ़ रहा है। बराला ने कहा कि हरियाणा की राजनीति से जुड़े करीब एक दर्जन अन्य दलों के बड़े नेता भाजपा में आने को बेताब है। बराला ने कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा से दूर रहने वाले लोग भी सरकार की विकास नीति की प्रशंसा कर रहे है।
बराला ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाएगी और सदस्यता के साथ भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाएंगे, ताकि पर्यावरण और जल का जो संकट प्रदेश के सामने खड़ा हो रहा है उसका निवारण हो सके।
 
मंगलवार को कैथल जिले के कलायत विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पंहुचे थे बैठक में सदस्यता अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श किया। बैठक में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह रानीलोया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमेलश ढांडा, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री रामपाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, बालू मंडल के अध्यक्ष राजेश बिदान,  महामंत्री राहुल राणा,  विक्की शर्मा, अशोक भारती, टोनी मंडेला, राकेश कंसल, चैयरमैन जय दिप राणा, शामलाल, बता देवी, अजीत  चहल  सभी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।