खुश रहने का कोई भी मौका नहीं गवायें लोग : खट्टर 

NULL

जींद (हरियाणा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पिछले सप्ताह कुरूक्षेत्र में रविवार को ‘आलोचना निषेध दिवस’ के रूप मनाये जाने के अपने आह्वान का आज जींद में अपने पहले ‘ खुशियों की बात ’ संबोधन में पालन किया। राहगीरी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कई जिलों से आये लोगों को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि खुशी एक विकल्प है और उन्हें यह चुनना चाहिए। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से व्यायाम करने , हर रोज योग करने , अच्छा खाने और फिट , सकारात्मक और खुश रहने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से जीवन में छोटी से छोटी चीजों का भी जश्न मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खुश रहने का कोई भी अवसर खोना नहीं चाहिए। खट्टर ने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं के एक समूह के साथ नाश्ता किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता प्राप्त करने की कुंजी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।