हरियाणा में बनेंगे नए जिले, 22 की जगह 27 हो जाएंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में बनेंगे नए जिले, 22 की जगह 27 हो जाएंगे

हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और मानेसर होंगे शामिल

हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब कमेटी राज्य मे नये जिले, तहसील और उप तहसीलों के गठन पर विचार करेगी। इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी की चार फरवरी को बैठक बुलाई गई है।

इस दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और हरियाणा के मंत्री वापस लौट आएंगे। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार से लौटते ही कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य में नये जिलों के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने की योजना बनाई है। हरियाणा में इस समय 22 जिले हैं। बताया जाता है ​कि पांच और नए जिले बनाए जाएंगे। इनमें हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों शामिल है।

हालांकि, मानेसर को भी नया जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कैबिनेट सब कमेटी के पास अभी तक लिखित में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।