चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में नया खुलासा, CCTV फुटेज हुए गायब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में नया खुलासा, CCTV फुटेज हुए गायब

NULL

चंडीगढ़ में हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में चौंकाने वाला नया खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो जिस इलाके में छेड़छाड़ हुई थी उस इलाके के सभी CCTV फुटेज गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सेक्टर 26 और सेक्टर 7 के 6 जगहों की फुटेज गायब हो गई हैं।

चंडीगढ़ में IAS की बेटी के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले पर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक राजनीति गर्म है। आरोपों के घेरे में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है । वही एक बार फिर पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।

हरियाणा पुलिस विकास बराला पर लगी धारा 365 और 311 पर कानूनी राय मांगेगी। अगर कोई जरूरत पड़ती है। तो विकास की दोबारा गिरफ्तारी हो सकती है।

आपको बता दे कि हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर एक लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण करने के प्रयास के आरोप लगे हैं। घटना के वक्त विकास बराला के साथ उसका दोस्त आशीष कुमार भी मौजूद था। पुलिस के अनुसार दोनों युवक घटना के वक्त नशे में थे। ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित युवती देर रात करीब 12.35 बजे सेक्टर 9 से पंचकुला की तरफ जा रही थी। वही इस मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिए जाने का कड़ा विरोध हो रहा है। विपक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है।

वही इस मामले मैं राहुल ने ट्विटर पर लिखा है कि चंडीगढ़ में युवती के अपहरण की कोशिश और छेड़खानी की वारदात की मैं कड़ी निंदा करता हूं। बीजेपी सरकार को दोषियों को सजा दिलानी चाहिए न कि अपराधियों और उनकी घटिया मानसिकता का साथ देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।