15 लाख का कभी वायदा नहीं किया : कलराज मिश्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

15 लाख का कभी वायदा नहीं किया : कलराज मिश्र

हरियाणा लोकसभा चुनाव समिति के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के झूठे

चंडीगढ़ : हरियाणा लोकसभा चुनाव समिति के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के झूठे नारे से नहीं, बल्कि काम से हटती है गरीबी। भाजपा ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। इसका उदाहरण जन-धन योजना, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना व किसान सम्मान निधि योजना सबसे अहम हैं। कलराम मिश्र ने कहा बीजेपी ने कभी अपने घोषणा पत्र में 15 लाख रूपये देने का कोई वायदा नही किया और न ही कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व किसी अन्य नेता।

इसको सिर्फ विपक्ष ने प्रचारित किया है। ये बात पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होनें कहा कांग्रेस हर चुनाव में गरीबी हटाने का नारा देती है, लेकिन कभी भी धरातल पर काम नहीं किया। इस बार भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गरीबी हटाने का नारा दिया है और कहा कि हम निभाएंगे। कलराज मिश्र ने सवाल उठाया कि पिछले 10 सालों की सरकार में कांग्रेस ने क्या निभाया, इसका हिसाब जनता को दिया जाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा में सेना के शौर्य व पराक्रम को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ने आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य आतंकवाद का खात्मा करना है। इसी उद्देश्य के साथ काम किया जा रहा है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण पुलवामा हमले के बाद बालकोट पर एयर सर्जिकल स्ट्राइक है। मगर दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान के साथ राजनीतिक पार्टियां ने इस पर भी सवाल उठाया और सबूत मांगे। भारतीय सेना ने इस शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया, उस पर कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने सेना का मनोबल घटाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।