नेताजी ने दुनिया के सामने प्रस्तुत किया आदर्श - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेताजी ने दुनिया के सामने प्रस्तुत किया आदर्श

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही गरिमामयी ढंग से मनाई गई और आजाद हिन्द फौज के सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस उपलक्ष्य पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर फूलमाला और श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महान देशभक्त सुभाष चंद्र बोस ओजस्वी वक्ता एवं दृढ़-प्रतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि नेता जी ने संगठन शक्ति, त्याग और बलिदान का उच्च आदर्श दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माताओं में उनका नाम बड़े आदर व सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वंतत्रता सेनानियों व शहीदों के कल्याण के लिए विभिन्न निर्णय लिए हैं जिसके तहत द्वितीय विश्व युद्घ के स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 1500 रूपए से बढ़ाकर 10000 रुपए की गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, युद्घ व आंतकवादियों के साथ होने वाली मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों के आश्रितों को भी सहायता राशि 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान शहीदों के 184 आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐतिहासिक कार्य किया है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, विधायक सुखविन्द्र सिंह, मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पुलिस महानिदेशक बी. एस. संधू, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एस प्रसाद, आईजी सीआईडी अनिल राव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डा. अभिलक्ष लिखी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विजेन्द्रा सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस मौके पर ओएसडी भूपेश्वर दयाल, पंचकूला भाजपा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री भी उपस्थित थे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।