गांवों से भारत की असली पहचान: किरण चोपड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांवों से भारत की असली पहचान: किरण चोपड़ा

NULL

असंध: भारत की असली पहचान गांव से जानी जाती है। आज गांव आधुनिक तरीके से विकास के रास्ते को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। गांव चौचड़ा में दादी सती मंदिर के प्रांगण में यह शब्द करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी व समाजसेवी किरण चोपड़ा ने कहे। उन्होंने कहा कि दादी सती का इतिहास सुनकर वह गद्गद् महसूस कर रही हैं। आज प्रदेश में बेटियों के जन्म के आंकड़ों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने गांव की गरीब कन्याओं के लिए विवाह के आयोजन करने पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां सबकी सांझी होती हैं। आज बेटी के रूप अपने मायके आकर गर्व महसूस कर रही हैं।

मायके आने पर जो खुशी एक बेटी को होती है वो मुझे महसूस हो रही है। आज यहां गांव के लोगों ने जो प्यार दिया है वह हमेशा याद रहेगा। गांव में भाईचारे के साथ रहें और गांव के विकास कार्य में भागीदारी करें। इस कार्यक्रम में किरण चोपड़ा को सरपंच व ग्रामीण लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बह्मण में समाज ने अपनी बेटी करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी व समाजसेवी किरण चोपड़ा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो भी गांव की मांग होगी सांसद जी से जल्द ही पास करवाएंगी व गांव के लिए ओपन जिम बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम के बाद चोपड़ा गांव की गौशाला गई जहां सहयोग की बात कही।

गांव चौचड़ा में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रीमती किरण चोपड़ा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती किरण चोपड़ा ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि वाल्मीकि समाज के हितों की रक्षा के लिए सांसद अश्विनी चोपड़ा से करुंगी बात। वहीं रागिनी गायकों ने समां बांधा व उनके लिए 11 हजार की राशि की घोषणा श्रीमती किरण चोपड़ा ने की। इस कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गुरजंट थल, जलमाना भाजपा मंडल के प्रधान गुरबख्शीश सिंह लाडी व ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, नरेश शर्मा, पवन राणा, बलदेव सिंह, अवतार सिंह, बीरबल शर्मा, भले राम शर्मा, सुरेश शास्री एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

– हिमांशु छाबड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।